संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जिले के कजबलीचक तातारपुर में प्राइड ऑटोमोबाइल के नए इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन हो चुका है। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।यह शोरूम 42 हजार रुपये से लेकर 77 हजार रुपये तक की किफायती और आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की रेंज ग्राहकों के लिए लेकर आया है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों और प्रदूषण के बीच यह शोरूम शहरवासियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी का बेहतर विकल्प प्रदान करेगा शोरूम संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसान फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बेहद कम डाउन पेमेंट पर भी ग्राहक अपनी पसंदीदा स्कूटी घर ले जा सकते हैं। साथ ही, बिक्री के बाद सर्विस सपोर्ट की भी पूरी व्यवस्था की गई है। सड़क पर खराबी आने की स्थिति में इन-रोड सर्विस की सुविधा भी दी जाएगी।स्थानीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस नए शोरूम से दोपहिया बाजार में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.
