12 फरवरी 2026 को शिक्षा के महत्व पर शैक्षणिक जागरूकता कॉन्फ्रेंस का आयोजन, कॉन्फ्रेंस को लेकर हुई मीटिंग।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर। 12 फरवरी 2026 को दिन के ग्यारह बजे से खानकाह पीर दमड़ीया शाह मार्केट, खलीफा बाग भागलपुर में शिक्षा के महत्व एवं उसके प्रचार प्रसार एवं शिक्षा जागरूकता विषय पर इतिहासिक तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है की कार्यक्रम में बिहार के महामाहिम राजपाल तारिक अनवर की आने की बात भी कही गई जिस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग भी हो चुकी है साथ ही उमराह के लिए मक्का मदीना गए ,सभी तैयारियां हो चुकी है। शिक्षा जागरूकता कॉन्फ्रेंस में देश के प्रसिद्ध महान शिक्षाविद व शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ अब्दुल कदीर मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नाटक राज्य से शिरकत करेंगे हैं। इस अवसर पर देश के अन्य राज्यों से शिक्षाविद एवं जिला के शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षाविद एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ स्टेट के चेयरमैन मोहम्मद इरशादउल्लाह विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए खानकाह पीर दमड़ीया शाह मार्केट भागलपुर के सज्जादानशीन और इस्लामिक स्कॉलर सैयद शाह फखरे आलम हसन ने अपने एक प्रेस बयान में दिया । उन्होंने बताया शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर डॉ अब्दुल कदीर देश के एक महान शिक्षाविद हैं जो एक सौ ग्यारह शिक्षण संस्थान स्थापित कर पैतालीस हजार छात्र छात्राओं को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं ।जो देश के उज्जवल भविष्य और विकास के लिए एक बड़ा कदम है। सैयद हसन ने बताया कि शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की सहायता से खानकाह के द्वारा इंटर स्तरीय आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां मॉडर्न शिक्षा के साथ-साथ दिनी शिक्षा एवं उन्हें शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर देव ज्योति मुखर्जी ने कहा कि उपरोक्त खानकाह के द्वारा सदा सामाजिक शैक्षणिक नैतिक सहायता प्रदान की जाती रही है और यहां से पूरे देश में शिक्षा का संदेश शांति का पैगाम और देश के विकास एवं प्रगति को लेकर संदेश दिया जाता रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा पर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य शैक्षणिक माहौल को बनाना और सामाजिक स्तर पर शिक्षा के महत्व पर जागरूकता फैलाना है। यह शिक्षा विषय पर कॉन्फ्रेंस शिक्षा के क्षेत्र एवं देश के विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाने का काम करेगा। इस अवसर पर मुफ्ती सलमान डॉक्टर गुलाम सरवर अशरफी ज़ैनुल आबिदीन सैयद हम्माद शाह जाहिद हलिमी मुनाजिर हुसैन डॉक्टर देव ज्योति मुखर्जी (डायरेक्टर, मानव सेवा केंद्र वक्फ 159 )आदि उपस्थित थे।
बाइट… शहजादा सैयद शाह फेकरे आलम हसन, इस्लामिक स्कॉलर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!