बाबा महाकाल नगरी उज्जैन की दर्शन यात्रा आज शाम 5 बजे कैम्प जेल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से रवाना होगी

बाबा महाकाल नगरी उज्जैन की दर्शन यात्रा आज शाम 5 बजे कैम्प जेल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से रवाना होगी।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से भागलपुर से श्रीमहाकालेश्वर एवं श्रीओंकारेश्वर दर्शन पूजन हेतु लगभग 101 लोगों का जत्था भागलपुर से आज शाम 05 बजे रवाना होंगे,जिसको लेकर भागलपुर के गौशाला में गुरुवार को दिन के 01 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था प्रमुख प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए अपार खुशी हो रही है कि बाबा महाकाल नगरी उज्जैन की दर्शन यात्रा 27 मार्च यानी आज शाम 5 बजे कैम्प जेल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से रवाना होगी।प्रेसवार्ता के दौरान प्रशांत कुमार ने बताया कि हमलोगों ने जब महाकाल दर्षण की शुरुवात की थी तो महज 20 से 25 लोग थे,जो महज एक साल में 100 पार कर गयी है। यह दर्षण हमारे सभी 101 महादेव भक्तों को इस पावन यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आगे प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकाल दर्शन टीम द्वारा सभी यात्रियों के लिए हर संभव अच्छी व्यवस्था की गई है —
टिकट से लेकर आईडी कार्ड तक, आईडी कार्ड के साथ ड्रेस (टी-शर्ट) तक, वहीं रास्ते में नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान आपको हर प्रकार की सुविधा देने के लिए महाकाल दर्शन टीम हर संभव प्रयास करेगी। वहीं हमारी महाकाल दर्शन टीम में मुख्य रूप से प्रशांत कुमार, शनि सरैन, सुमित कुमार ,प्रिंस कुमार,अमित कुमार, सागर कुमार, नितिन भुवानिका, पवन जैन,मनीष दास सहित अन्य। इनसब की यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!