घोघा थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, 7 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

घोघा थाना क्षेत्र में लूटकांड का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, 7 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर में घोघा थाना क्षेत्र के चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को मिर्जाचौकी मुंगेर फोरलाइन के पास राहुल कुमार से कट्टा दिखाकर मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया गया था इस मामले में घोघा थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी
मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भादो उर्फ सुनील मंडल को पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले ही 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!