भागलपुर में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’—लड़की बरामद, लेकिन लड़का अब भी फरार
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे लोग ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ कह रहे हैं घटना नाथनगर थाना क्षेत्र की है बताया जा रहा है कि 2 मार्च को एक युवक और युवती अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गये करीब 26 दिन बाद युवती थाने से बरामद हुई, लेकिन युवक अब तक लापता है। जबकि लड़की के पिता बबलू शाह का आरोप है कि राजकुमार महतो के बेटे सत्यम महतो ने उनकी बेटी को बहला- फुसलाकर घर से बुलाया और उसके साथ ₹20,000 नकद व लगभग एक भर सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।परिजनों के अनुसार, गायब होने के कुछ दिन बाद युवक ने व्हाट्सएप के जरिए दोनों की शादी की तस्वीरें भी दोनों परिवारों को भेजी, जिससे मामला और उलझ गया।करीब 20 दिन बाद युवती नाथनगर थाने में पहुंची, जहां से पुलिस ने उसके पिता को सूचना दी।हालांकि, युवक अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं मजबूर पिता का कहना है कि अगर लड़का सामने आकर सही तरीके से रिश्ता स्वीकार कर लेता है, तो वे इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार हैं।अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक कहां है, शादी की सच्चाई क्या है, और पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। पुलिस की जांच के बाद ही इस ‘अजब प्रेम कहानी’ का असली सच सामने आ सकता है।
