अधिकारी प्रशिक्षण शिविर बरौनी में एडीजी मेजर जनरल रवींद्र सिंह ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं प्री-थल सैनिक कैंप का किया निरीक्षण।

अधिकारी प्रशिक्षण शिविर बरौनी में एडीजी मेजर जनरल रवींद्र सिंह ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं प्री-थल सैनिक कैंप का किया निरीक्षण।

अमित कुमार / भागलपुर/ बरौनी/बिहार

बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल रवींद्र सिंह ने ओटीसी बरौनी में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं प्री-थल सैनिक कैंप-1 का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में कैडेटों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन तथा 9 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार ने एडीजी को शिविर की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
एडीजी ने विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। मैप रीडिंग प्रशिक्षण का संचालन कर्नल जितेंद्र सिंह राणा, हेल्थ एंड हाइजीन का कर्नल अतुल मथानी, ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण का कर्नल विकास मंडल, फायरिंग प्रशिक्षण का कर्नल दीपक कुमार तथा किटिंग प्रशिक्षण का 35 बिहार बटालियन के एएनओ लेफ्टिनेंट कर्नल हिमत सिंह द्वारा कराया जा रहा था। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए।
शिविर में भागलपुर, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, हजारीबाग एवं रांची ग्रुप के कैडेट भाग ले रहे हैं। प्री-थल सैनिक कैंप-1 में 175 चयनित कैडेट तथा
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
-9 में 375 कैडेट सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल रवींद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अधिक से अधिक कैडेट आगामी थल सैनिक कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निदेशालय का नाम रोशन करेंगे।
निरीक्षण के दौरान भागलपुर ग्रुप के प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल संदीप खवास, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार दया बहादुर राणा, एएनओ प्रथम अधिकारी संदीप कुमार, प्रथम अधिकारी रविशंकर कुमार, द्वितीय अधिकारी राकेश रंजन, द्वितीय अधिकारी राकेश कुमार मंडल, द्वितीय अधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जीसीआई नेहा एवं गुड़िया सहित पीआई स्टाफ तथा प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!