कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ.नितेश यादव ने वर्तमान एमएलसी डॉक्टर एनके यादव पर लगाए गंभीर आरोप।
कहा- इस बार नहीं गलेगी उनकी दाल
अमित कुमार/ भागलपुर/बिहार
भागलपुर : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल युवा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व प्रत्याशी डॉ. नीतेश कुमार यादव ने शनिवार वार को स्थानीय अथिथि परिसदन में अपनी प्रेस वार्ता और जनसंपर्क अभियानों के दौरान वर्तमान व्यवस्था और सिटिंग एमएलसी डॉ. एन.के. यादव पर तीखा हमला किया और कहा कि वर्तमान एमएलसी डॉ. एन.के.यादव के 12 वर्षों का कार्यकाल एक बनवास की तरह रहा है जो अब खत्म होने वाला है और उनके खत्म होते ही कोशिश स्नातक क्षेत्र के लोगों के अच्छे दिन अवश्य आएंगे।
डॉ. नीतेश यादव ने वर्तमान भाजपा एमएलसी डॉ. एन.के. यादव को ‘एक्सीडेंटल एमएलसी’ बताते हुए आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में प्रशासन के सहयोग से उन्हें गलत तरीके से जिताया गया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से मांग किया कि वर्तमान एमएलसी कोसी स्नातक क्षेत्र की जनता को 12 वर्षों में मिले विकास फंड का हिसाब दें। डॉ. नीतेश यादव ने कहा कि वर्तमान एमएलसी लंबे समय से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन स्नातकों और युवाओं की समस्याओं को हल करने में उनका योगदान बिल्कुल शून्य रहा है।
*वित्त रहित शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था का समर्थन*
डॉ. नीतेश कुमार यादव ने हाल ही में वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी वर्षों पुरानी जायज मांगों को समय की सच्ची पुकार है। उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों को वर्षों से अनुदान नहीं मिलने के साथ-साथ अन्य प्रोफेसर व शिक्षकों के सेवानिवृत होने के बाद भी उन्हें पेंशन और तनख्वाह से वंचित रखने वाली सरकार की नीति को अनुचित बताया।
*सरकारी नीतियों की आलोचना*
बिहार सरकार द्वारा नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा को उन्होंने एक राजनीतिक स्टंट बताया और कहा कि सरकार को नए कॉलेज खोलने के बजाय पहले से चल रहे वित्त रहित संबद्ध कॉलेजों का अधिग्रहण करना चाहिए ताकि वहां के शिक्षकों और आधारभूत संरचना का सही लाभ मिल सके।
*आगामी चुनाव को लेकर चुनावी दावेवोटरों का मिजाज*
उन्होंने दावा किया कि इस बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं और युवा स्नातकों का मूड पूरी तरह से राजद के पक्ष में है। एक सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर नितेश यादव ने कहा कि यह चुनाव संभावनाओं पर नहीं होता बल्कि समर्पण और पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा पर होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के द्वारा 12 वर्षों में अवैध रूप से कमाई गई राशि की वे जांच कराकर शिक्षकों की बदहाली की दिशा में सकारात्मक कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान एमएलसी डॉक्टर एनके यादव पर नगर निगम की जमीन को अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके द्वारा दो जगह निगम के हथिया नाला और तिलका मांझी में स्थित वृंदावन विवाह भवन के आगे निगम की जमीन पर दो मंजिला इमारत किया है। उन्होंने सरकार हुआ नगर निगम प्रशासक से निवेदन करते हुए कहा कि जिस तरह वे गरीबों और फुटपाथ की दुकानदारों पर अतिक्रमण का डंडा चलाते हैं इस तरह डर और भाई से बाहर निकलकर वर्तमान एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के द्वारा अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराएं।
