BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर AIDSO-AIDYO का प्रदर्शन, अंबेडकर चौक पर प्रतिवाद सभा आयोजित

BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर AIDSO-AIDYO का प्रदर्शन, अंबेडकर चौक पर प्रतिवाद सभा आयोजित

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

Anchor – भागलपुर के अंबेडकर चौक पर मंगलवार को क्रांतिकारी छात्र संगठन All India Democratic Students Organisation और युवा संगठन All India Democratic Youth Organisation की ओर से राजव्यापी प्रतिवाद सप्ताह के अंतिम दिन प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AIDSO भागलपुर जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों से लंबित BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने AEDO परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
सभा में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर दमन बंद करने तथा गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने की भी मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस प्रतिवाद सभा में AIDSO बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार, प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी, खुशी, तनुजा, दीपा, निर्मल कुमार, रुपेश कुमार यादव, सत्येंद्र मंडल, सत्येंद्र भास्कर, दीपक कुमार, रवि कुमार सिंह और प्रणव भारद्वाज समेत कई छात्र-युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!