अपराध की योजना बना रहे 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 31 कारतूस एवं 2 हथियार बरामद..

अपराध की योजना बना रहे 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 31 कारतूस एवं 2 हथियार बरामद..

संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार अवैध शराब / मादक पदार्थों एवं आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत् अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-17.07.26 को इस्माईलपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र अंतर्गत छोटी परबत्ता स्थित रामचंद्र मंडल के बासा में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ एकत्र हुए है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु इस्माईलपुर थाना टीम उक्त स्थल पर पहुँचकर छापेमारी कर 1. अनिल मंडल पे०-स्व० जागरूप मंडल 2. बौकी मंडल पे०-स्व० बौधी मंडल को कुल-31 कारतूस एवं 2 हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा दियारा क्षेत्र में लोगों में दहशत फैलाने, डराने एवं फसल लूटने के उद्देश्य से आग्नेयास्त्रों के साथ एकत्र हुए थे। इस संबंध इस्माईलपुर थाना कांड संख्या-133/26 दिनांक-17.07.2026 धारा-25 (1-बी) ए 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है तथा कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है।

गिरफ्तारीः-

1. अनिल मंडल पे०-स्व० जगरूप मंडल सा०-छोटी परबत्ता थाना-इस्माईलपुर जिला-भागलपुर।

2. बौकी मंडल पे०-स्व० बौधी मंडल सा०-छोटी परबत्ता थाना-इस्माईलपुर जिला-भागलपुर।

बरामदगीः-

1. देशी हथियार-01

2. मास्केट-01

3. कारतूस-31

4. मोबाईल-02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!