भागलपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति; संगठन विस्तार पर भी जोर

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमरजीत कुमार तिवारी

भागलपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति; संगठन विस्तार पर भी जोर

ऐंकर — भागलपुर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भागलपुर पहुंचे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की भागलपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई दोनों नेताओं ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही कार्यक्रम को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है

बाइट — भागलपुर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!