भागलपुर में वीर कँवर सिंह जयंती सह विजयोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे भाजपा पुर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह एवं धनंजय सिंह।

भागलपुर में वीर कँवर सिंह जयंती सह विजयोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे भाजपा पुर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह एवं धनंजय सिंह।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

वीर कुँवर सिंह समिति परिषद,एवं करणी सेना के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Anchor – भागलपुर में वीर कुँवर सिंह जयंती सह विजयोत्सव कार्यक्रम बडे़ ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की पूरी तैयारी वीर कुँवर सिंह समिति एवं करणी सेना संगठन के द्वारा की गयी थी।
आपको बताते चले वीर कुँवर सिंह जयंति के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसद वृजभूषण शरण सिंह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह को भी आमंत्रित किया गया था।
इस जयंति के शुभ कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों का स्वागत करने भाजपा नेत्री प्रीति शेखर, समाजिक कार्यकर्ता श्वेता सिंह,वीर कुँवर सिंह समिति अध्यक्ष एवं करणी सेना अध्यक्ष के साथ जिला भर से संगठन के अधिकारी एवं कार्यकर्ता जीरो माईल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।
आपको बताते चलें कार्यक्रम को लेकर शहर में शोभा यात्रा की तैयारी की गयी थी।शोभा यात्रा में रथ,घोडे़,और प्लाई की बनी वीर कुँवर सिंह जी की सुंदर प्रतिमा के साथ बडी़ गाडि़याँ शामिल थी।यह शोभा यात्रा भागलपुर जीरो माईल चौक से टाऊन हाँल कार्यक्रम स्थल तक निकाली गयी थी।
वृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम यहाँ आ गये हैं तो कुछ संदेश भी जानी चाहिये।हालिया स्थिति को देखते हुये वो देशभर में मौजूदा सरकार से चुटकी लेते हुये कहा – बताईये हम लोगों ने 3000 साल तक इनका शोषण किया।साथ ही साथ वो भारत में रहीं रियासतों के बारे मे बताते हुये कहा भी 16 रियासतें ब्राम्हणों की , 80 रियासतें OBC की, 108 रियासतें राजपूतों की और 302 रियासतें दलितों की फिर भी 16 और 108 रियासतों वालों ने इन पर शासन किया।

Byte – NA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!