भागलपुर में LJP (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर, 31 अगस्त 2026

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के आदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेंद्र विवेक जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को भागलपुर सर्किट हाउस में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध पासवान जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मिथुन कुमार जी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा की गई तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय विधायक श्री मिथुन कुमार जी ने सभी प्रकोष्ठों के कार्यों की जानकारी ली और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं से माननीय विधायक को अवगत कराया। इस दौरान विधायक श्री मिथुन कुमार जी ने संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पहल की।

जिलाध्यक्ष श्री सुबोध पासवान जी ने सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री सौरभ सुमन सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव श्री आशीष कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशु प्रियंका मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष श्री रवि शंकरण पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद इबरार, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री अभिनव आशीष, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री अमिश मिश्रा, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री अमित पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री योगेश शाह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री राजेश पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष श्री नीरज तिवारी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री मनोज पासवान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!