मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 1.20 किलोग्राम गाँजा के साथ 1 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर।वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।इसी क्रम में आज सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मधुसूदनपुर थानान्तर्गत सा०-महम्मदपुर शीतला स्थान में शांति देवी पत्ति-मन्नू तांती के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-2 भागलपुर, एंव मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा मधुसूदनपुर थानान्तर्गत सा०-महम्मदपुर शीतला स्थान में शांति देवी पत्ति-मन्नू तांती के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ तलाशी के दौरान इनके घर से 1. 20 किलोग्राम गाँजा के साथ इन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।>बरामदगी :- गाँजा :- 1.20 किलोग्राम।
गिरफ्तारी :-शांति देवी पत्ति-मन्नू तांती पति मन्नू ताती साठ-महम्मदपुर शीतला स्थाय जिला-भागलपुर। सा०-महम्मदपुर शीतला स्थान थाना-मधुसूदनपुर
छापामारी दल की विवरणी :-
पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना।
पु०अ०नि० सागर मधुसूदनपुर थाना।
पु०अ०नि० रविशेखर तुलित मधुसूदनपुर थाना।
सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।
