मालदा टाउन स्टेशन पर आयोजित किया गया सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

ER/MALDA DIVISION

Press Release No: 2026/06/04

मालदा टाउन स्टेशन पर आयोजित किया गया सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Malda, 04 June, 2026:

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

यात्रियों एवं आमजन के जीवनरक्षक आपातकालीन चिकित्सा सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय (Waiting Hall) में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल रेल अस्पताल, मालदा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (Chief Medical Superintendent), मालदा, डॉ. अनुपा घोष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहित विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने भाग लिया। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभागियों को सीपीआर प्रदान करने की सही प्रक्रिया, हृदयाघात जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के महत्व तथा त्वरित जीवनरक्षक उपायों के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न वास्तविक परिस्थितियों के उदाहरणों के माध्यम से सीपीआर तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे वे आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने में सक्षम हो सकें।

सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीक है, जो हृदय गति या श्वसन रुक जाने की स्थिति में किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!