129 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.100 किलोग्राम गांजा, 170 पीस कफ सिरफ तथा 1654 पीस नशे के टैबलेट के साथ किया गया गिरफ्तार।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, भागलपुर। ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधकर्मी को 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.100 किलोग्गाम गांजा, 170 पीस कफ सिरफ तथा 1654 पीस नशे के टेबलेट के साथ किया गया गिरफ्तार। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। – इसी क्रम में दिनांक-21.07.2026 कि रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत सा०-खरकटा शीतल नगर कॉलोनी में किराये के मकान में गोपाल कुमार साह पे० बजरंगी लाल साह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02, भागलपुर एंव ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत सा०-खरकटा शीतल नगर कॉलोनी में गोपाल कुमार साह पे०-बजरंगी लाल साह सा०-अमजोरा पिरोजपुर थाना-मेहरमा जिला-गोंडा (झारखण्ड) के किराये के मकान पर विधिवत् छापामारी किया गया। जहाँ तलाशी के दौरान 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.100 किलोग्ाम गांजा, 170 पीस कफ सिरफ, 1664 पीस नशे के टेबलेट, 19,080 रू नगद तथा 02 मोबाइल फोन के साथ 01. गोपाल कुमार साह पे०-बजरंगी लाल साह सा०-अमजोरा पिरोजपुर थाना-मेहरमा जिला-गोंडा (झारखण्ड) को विधिवत् गिरफ्तार करते हुए एक विधि विरूद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया। इस संबंध में गिरफ्तार अपराधकर्मियों से आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः- 01. ब्राउन शुगरः-129 ग्राम। 02. गांजाः-2.100 किलोग्राम। 03. कफ सिरफ :-170 पीस 04. नशे के टेबलेट:-1654 पीस 05. नगद:-19,080 रू 06. मोबाइल फोन :-02 07. मोटसाइकिलः-01 गिरफ्तारीः- 01. गोपाल कुमार साह पे०-बजरंगी लाल साह सा०-अमजोरा पिरोजपुर थाना-मेहरमा जिला-गोंडा (झारखण्ड)। 02. विधि विरुद्ध बालकः-01 अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02, भागलपुर के नेतृत्व में छापामारी दल की विवरणीः- 01. पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष मनीष कुमार ईशीपुर बाराहाट थाना। 02. पु०अ०नि० विपिन प्रसाद यादव ईशीपुर बाराहाट थाना। 03. पु०अ०नि० नियाज अहमद ईशीपुर बाराहाट थाना। 04. सशस्त्र बल ईशीपुर बाराहाट थाना। भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव बनी है।
