निष्पक्ष और सटीक जनगणना के लिए प्रगणक तैयार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर अमित कुमार के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन बैजानी में संचालित जनगणना 2027 के लिए प्रखंड स्तरीय 44पर्यवेक्षक और 410 प्रगणक का प्रशिक्षण जो 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कुल ग्यारह बैच में संचालित हुए, का निष्पक्ष , सटीक और गोपनीय रुप से जनगणना करने के संकल्प के साथ समापन हुआ । प्रशिक्षण में आशुतोष चंद्र मिश्र, सुभाष चंद्र पासवान, चंदन कुमार, हेमंत शरण सिंह, निर्मल कुमार तथा संजीव कुमार ठाकुर प्रशिक्षक की भूमिका निभाई रहे थे । फील्ड मास्टर ट्रेनर आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा की प्रशिक्षण में सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक उत्साहपूर्वक भाग लिए। जिसमें हम सभी फील्ड मास्टर ट्रेनर जनगणना के सभी पहलू को पीपीटी के माध्यम रखते हुए उन्हें जनगणना ऐप का व्यवहारिक अभ्यास कराते उनके सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किए। प्रशिक्षण से सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक संतुष्ट दिखे । वहीं प्रधान लिपिक कैसर जमील, नाजिर चंदन कुमार, आई टी सहायक अमित कुमार, राकेश कुमार, रजनीकांत कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार राम प्रशिक्षण सहयोग कर रहे थे ।
