कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव: मर्डर या सुसाइड की आशंका, 4 साल पहले हुई थी शादी

कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव: मर्डर या सुसाइड की आशंका, 4 साल पहले हुई थी शादी

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार में बुधवार को महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतका की पहचान जहांनिगार (26) के रूप में हुई है। वह बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के पोखरटोला शकरपुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद की बेटी थी। लगभग 4 साल पहले उसकी शादी तैयबपुर पंचायत के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम से हुई थी।

”पति और ससुराल पक्ष के साथ अक्सर विवाद होता था”

स्थानीय मुखिया मोहम्मद असरार अहमद ने बताया कि विवाह के बाद से ही जहांनिगार का अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका के बच्चे नहीं थे, जिसके कारण पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था।

घटना की सूचना पर बारसोई के DSP अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!