बरारी में विकास की बदहाली पर सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
बरारी प्रखंड में विकास कार्यों में भारी अनियमितता और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नाराजगी जताई है।
काढ़ागोला रेलवे स्टेशन: निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग
गंगा स्पर संख्या 10: 3.70 करोड़ की मरम्मत में गड़बड़ी, सरकारी राशि का दुरुपयोग
नल-जल योजना: पूरी तरह फेल, ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा
बिजली संकट: बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं
सांसद ने कहा कि बरारी में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को वे लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे ताकि जल्द समाधान हो सके।
स्थानीय लोगों को सांसद के इस दौरे से समाधान की उम्मीद जगी है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नैयर खान, मो० सलीम, परविन्दर सिंह बाँबी, मुखिया इब्राहिम समेत कई लोग मौजूद रहे
