किशनगंज के पौआखाली में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

किशनगंज जिले के पौआखाली क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो की जांच शुरू की और इसमें शामिल दो लोगों की पहचान कर ली।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में  हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!