जयदेवपट्टी में गंगा महोत्सव का आयोजन, 1000 लीटर गंगाजल वितरण की घोषणा

मुरारी झा /दरभंगा
घनश्यामपुर प्रखंड के जयदेवपट्टी पंचायत में गुरुवार, 23 अप्रैल को डॉ. बचनेश्वर झा के संयोजकत्व में भव्य गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर कुमार मंडल, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार, वानेश्वरी भगवती एवं नियास समिति के सचिव संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बचनेश्वर झा ने कहा कि वैशाख माह में जलदान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन ही मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था, जो भागीरथ के अथक प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर एक हजार लीटर गंगाजल वितरण करने की घोषणा भी की गई।
जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार ने अपने संबोधन में गंगा नदी की सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन लोगों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महोत्सव के समापन पर भवानी झा ‘सोनू दरभंगिया’ द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही।

इस अवसर पर दिलीप कुमार, रामसेवक ठाकुर, बंशीधर मिश्र, अरुण कुमार झा, दिव्यांशु मिश्रा, सुमन मिश्रा, आयुष चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!