महिला मोर्चा मल्हार मंडल द्वारा बूथ स्तरीय “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम आयोजित
मस्तूरी – ग्राम पंचायत पचपेड़ी में भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के महिला मोर्चा द्वारा आज बूथ स्तरीय “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू तेल, पेट्रोल एवं डीजल की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक में नहीं आने की समझाइश दी गई तथा आवश्यक वस्तुओं का संयमित उपयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने अपने सुझाव साझा किए तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती यादव, मंडल महामंत्री ज्योति जायसवाल, रुखमनी जायसवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोजनी यादव, पूर्णिमा यादव, श्यामबाई, सुधा, ब्रिजबाई, सकुन बाई, मिलौतीन बाई, शिवकुमारी, शिव कुमार यादव एवं भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा पूरन सिंह ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
