मालदा मंडल द्वारा निमतिता–धुलियान गंगा खंड में एलएचएस बॉक्स का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

*पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), मालदा श्री निलेश कुमार गौरव के पर्यवेक्षण में, 13.04.2026 को लेवल क्रॉसिंग संख्या 37 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) हेतु आरसीसी बॉक्स एवं स्लैब का सफलतापूर्वक लॉन्च किया।*

*यह कार्य धुलियान गंगा – निमतिता ब्लॉक सेक्शन के संकोपाड़ा एवं निमतिता स्टेशनों के बीच संपन्न किया गया। कार्य के दौरान 350 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो रोड क्रेनों तथा एक अतिरिक्त स्टैंडबाय क्रेन की सहायता से कुल 09 बॉक्स सेगमेंट एवं 08 बेस स्लैब का सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया, जिससे कार्य की निरंतरता एवं दक्षता सुनिश्चित रही।*

शैडो ब्लॉक अवधि के दौरान इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) तथा सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) सहित विभिन्न विभागों द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित किए गए, जिससे परिचालन सुरक्षा एवं संरचनात्मक विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

LHS कार्य के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अवसंरचना सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इनमें पोर्टल क्विक रेलिंग सिस्टम (PQRS) की सहायता से संपूर्ण ट्रैक नवीनीकरण (प्राथमिक) के अंतर्गत संकोपारा स्टेशन पर 403 ट्रैक मीटर का स्ल्यूइंग कार्य शामिल रहा। इसके अतिरिक्त एक सेट थ्रू वेल्डिंग ऑफ स्विचेज तथा एक थ्रू वेल्डिंग ऑफ स्विच एक्सपेंशन जॉइंट (SEJ) सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। साथ ही 4300 मीटर तक प्लेन ट्रैक टैम्पिंग डुओमैटिक मशीन से की गई तथा 11 SEJ का अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (USFD) परीक्षण कर ट्रैक की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई। विभाग द्वारा 38 वेल्डिंग जॉइंट्स का कार्य तथा टर्नआउट टैम्पिंग के साथ-साथ स्लीपर एवं रेल के लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य भी संपन्न किए गए।

निर्धारित ब्लॉक अवधि के भीतर लिमिटेड हाइट सबवे कार्य का सफल निष्पादन सभी विभागों के बीच उत्कृष्ट योजना एवं समन्वय का परिणाम रहा।

पूर्व रेलवे, मालदा मंडल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवसंरचना के आधुनिकीकरण एवं बेहतर सेवाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!