साईं बिहार इंफ्राटेक ने कांवरिया शिविर में की श्रद्धालुओं की सेवा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर रविवार को भागलपुर से बड़ी संख्या में कांवरियों ने गंगाजल भरकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। इसी क्रम में साईं बिहार कॉलोनी स्थित साईं बिहार इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कांवरिया शिविर फेज-1 में सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन कंपनी के डायरेक्टर सुड्डू साईं के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में साईं बिहार कॉलोनी के सदस्यों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांवरियों की सेवा की। श्रद्धालुओं के लिए ठंडा व गर्म पानी, नींबू पानी, केला, नारियल पानी, लस्सी और जूस सहित अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने शिविर में पहुंचने वाले कांवरियों को गर्मी और थकान से राहत दिलाने के लिए लगातार सेवा की।
डायरेक्टर सुड्डू साईं ने बताया कि कांवरिया शिविर फेज-1 की शुरुआत के समय से ही पिछले 15 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा की जा रही है। इस सेवा कार्य में साईं बिहार कॉलोनी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
