श्रावणी मेला को लेकर डीएम, एसपी ने मेला क्षेत्र का निरक्षण कर लिया जायजा
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार
25 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश अलंकृता पाण्डेय 28 जुलाई को श्रावणी मेला का होगा उदघाटन
ऐंकर -भागलपुर सुल्तानगंज*विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज़ 12 दिन शेष होने पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय सुल्तानगंज स्थीत डाक बंगला पहुंचे इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला व प्रखंड के पदाधिकारी के साथ श्रावणी मेला क्षेत्र में होने वाले प्रगति कार्यों को लेकर समिक्षा बैठक की उसके बाद जिला पदाधिकारी ने धांधली बेलारी कांवड़िया धर्मशाला,जर्मन हेंगर, कच्ची कांवड़िया पथ, हेलीपेड स्थल,वाहन पार्किंग स्थल, सुरक्षा कर्मी हेतु आवासन स्थल, नमामि गंगा घाट, उदघाटन स्थल का निरक्षण कर जायजा लेते हुए विभाग के अधिकारियों को समय पुर्व सभी कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिये गये इस मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मिडिया को बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण जायजा लिये गये और कहा कि 25 जुलाई तक सभी विभाग के अधिकारियों को कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया और कहा कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उदघाटन होना है कि बात कही इस दौरान एसपी प्रमोद कुमार यादव, पर्यटन विभाग संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार,सीओ रमण कुमार, विडिओ संजीव कुमार सहित सभी विभाग के जिला व प्रखंड के आला अधिकारी मौजूद थे
बाइट — अलंकृता पाण्डेय जिलाधिकारी भागलपुर
