खेत से घर लौट रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; पांच बच्चों और पत्नी को छोड़ गए दाऊद
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के ईसीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के रिफतपुर वासा गांव में सड़क हादसे में 35 वर्षीय मोहम्मद दाऊद की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पहचान मोहम्मद दाऊद, पिता मोहम्मद जलील अंसारी, निवासी रिफतपुर वासा, थाना ईसीपुर बाराहाट के रूप में हुई है परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद दाऊद अपने खेत से काम करने के बाद घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दाऊद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिजनों का कहना है कि हादसे में दाऊद की मौके पर ही मौत हो गई थी हालांकि, उन्हें इलाज की उम्मीद में पैंती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मोहम्मद दाऊद बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और खेती-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे उनकी अचानक मौत ने परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है दाऊद अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस क्षेत्र में लगातार हादसे का खतरा बना रहता है लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है
