श्रावणी मेला से पुर्व लगातार तीसरे दिन अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

श्रावणी मेला से पुर्व लगातार तीसरे दिन अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर सुल्तानगंज* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज़ 11 दिन शेष, बंगाल व नेपाल का श्रावणी मेला प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सीओ रमण कुमार, विडिओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में सुल्तानगंज शहर एवं गंगा घाट पर लगातार अतिक्रमणकारीयों पर अतिक्रमण मुक्त अभीयान चलाया जा रहा है/जो आज शनिवार को ब्लाक रोड,गंगा घाट बाईपास रोड , नमामि गंगा घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट जानेवाले रास्ते पर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया/इस दौरान सीओ रमण कुमार, विडिओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने सभी अतिक्रमणकारीयों को कहा कि नाले के अन्दर दुकानें लगायें और जो भी नाले बाहर दुकानें व झोपड़ी बनायें है उसे श्रावणी मेला से पुर्व हटा लें ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाएगा कि बात कही है/ इस दौरान दर्जनों पुलिस कर्मी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!