बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न भागलपुर में, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।

बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न भागलपुर में, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार

ऐंकर –भागलपुर बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भागलपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के भामाशाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे इलाके में जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताया।
इस मौके पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं बल्कि हर एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने लगातार मेहनत की, जिसका नतीजा आज इस बड़ी जीत के रूप में सामने आया है।
रोहित पांडे ने आगे कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के दौरान कुशासन और गुंडाराज बढ़ गया था जिससे जनता परेशान हो चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि अब जनता बदलाव चाहती थी और उसी का परिणाम भाजपा की इस जीत के रूप में सामने आया है।फिलहाल इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर है

बाइट — रोहित पांडे भाजपा विधायक भागलपुर नगर

बाइट — संतोष शाह जिला अध्यक्ष भाजपा भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!