वर्चुअल मीटिंग कर कार्यक्रम संपन्न करने बानी रणनीति
प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या बने प्रदेश संयोजक, 12 साल ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ पर होंगे विशेष कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति इस उद्देश्य से की गई है कि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारीगण के माध्यम से सभी कार्यक्रमों का संचालन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके।
अभियान के अंतर्गत कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
पौधारोपण
“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला
अनुसूचित जाति वर्ग में जनसंपर्क अभियान
जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन
समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठकें
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु 7 जून को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशन में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित संयोजक एवं सह-संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि यह अभियान प्रदेशभर में प्रभावी रूप से संचालित हो सके।
यह अभियान आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बने
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
