ट्रेन संख्या 14620 से 652 बोतल एस्कफ कफ सिरप बरामद, OBHS स्टाफ गिरफ्तार
26 मई 2026 की रात लगभग 22:35 बजे प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीआईबी/कटिहार टीम ने डॉग स्क्वॉड/कटिहार के साथ संयुक्त रूप से ट्रेन संख्या 14620 अप में केआईआर-केएनई रेलखंड के बीच अवैध सामान की जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान कोच संख्या NR-191093/C (A-1) से सात बैग बरामद किए गए, जिनमें कुल 652 बोतल (प्रत्येक 100 एमएल) एस्कफ कफ सिरप रखा हुआ था। यह कफ सिरप कोच अटेंडेंट मेहर सिंह (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय बलवीर सिंह, निवासी शाहदीनवाला गांव, थाना सदर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के लॉकर बॉक्स में छिपाकर रखा गया था।
आरोपी मेहर सिंह लखनऊ स्थित प्राइमरी क्लीनिंग सर्विस फर्म के अंतर्गत ओबीएचएस सह कोच अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था।
बरामदगी के बाद आरोपी एवं जब्त कफ सिरप को किशनगंज रेलवे स्टेशन (केएनई) पर उतारा गया। कार्रवाई के दौरान रोहित, कांस्टेबल/आरपीएफ डॉग स्क्वॉड एवं संदीप मलिक, कांस्टेबल/सीआईबी/केआईआर गवाह के रूप में मौजूद रहे।
इसके बाद जब्त कफ सिरप को संगन कुमार विद्यार्थी, इंस्पेक्टर-सह-थाना प्रभारी, उत्पाद विभाग, किशनगंज द्वारा रात करीब 00:05 बजे विधिवत जब्त किया गया तथा आरपीएफ पोस्ट केएनई लाया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद सामग्री एवं गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु रात लगभग 00:45 बजे उत्पाद विभाग, किशनगंज को सौंप दिया गया।
जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 1,29,096 रुपये बताई गई है।
इस संबंध में उत्पाद थाना किशनगंज कांड संख्या 589/2026 दिनांक 27.05.2026 के तहत बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम 2016 की धारा 30(a), 30(f) एवं 34(b) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
