मध्य विद्यालय जगदीशपुर में निपुण बिहार का लिया संकल्प विभागीय आदेशानुसार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सत्र का प्रथम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी “हमारा बच्चा , हमारी जिम्मेदारी” थीम पर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । संगोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, सचिव प्रीति देवी , अभिभावक तथा शिक्षक ने संयुक्त रुप से दीपप्रज्ज्वलित कर किया । इसके बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों की नियमित उपस्थिति , शैक्षणिक विकास, घर में अध्ययन हेतु वातावरण निर्माण, नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का विकास तथा स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता विषय पर चर्चा किए। उपस्थित अभिभावक और शिक्षक ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद करते हुए एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया जिससे निपुण बिहार लक्ष्य प्राप्त हो सके । इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी , अभिभावक मनीषा कुमारी , शीला देवी , पिंकी देवी , दुर्गा देवी , कृष्णा देवी सहित सैकड़ों अभिभावक तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
