भरारी एवं केवटाडीह (टांगर )जंगल में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, भरारी के जंगल से विशाल भालू पकड़ा गया

भरारी एवं केवटाडीह (टांगर )जंगल में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, भरारी के जंगल से विशाल भालू पकड़ा गया

​पचपेड़ी: ग्राम पंचायत भरारी के पास स्थित जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय भालू को आबादी क्षेत्र के करीब देखा। भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल था, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
​मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ (DFO) सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के मार्गदर्शन में भालू को सुरक्षित पकड़ने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
​सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
वन विभाग की विशेष टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद विशाल भालू को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। इस पूरे ऑपरेशन में वन विभाग के विशेष दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से:
​मोहन रात्रे (B FO)
​डी.के. बघेल (डिप्टी रेंजर )
​इन अधिकारियों और उनकी टीम की तत्परता के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। भालू के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग अब भालू के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास (घने जंगल) या बिलासपुर कानन पेंडारी में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

 

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!