कटिहार: बंद कमरे में पकड़े गए शिक्षक और दो बच्चों की मां, 15 घंटे बांधकर रखा
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
आजमनगर के धूमनगर (वार्ड-6) में देर रात गांव के ही मदरसा शिक्षक 36 वर्षीय मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि शिक्षक इजहार खुद बाल-बच्चेदार है, इसके बावजूद वह दो बच्चों की मां के साथ पिछले 6 महीनों से इश्क” फरमा रहा था। ग्रामीणों ने दोनों को रस्सियों से बांधकर 15 घंटे तक बंधक बनाए रखा और जमकर हंगामा किया। महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व अबूलखैर के साथ हुई थी, जो वर्तमान में दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। पति की अनुपस्थिति में गांव के मदरसा इत्तेहादुल मुस्लेमीन में कार्यरत शिक्षक इजहार का वहां आना-जाना शुरू हुआ। गुरुवार देर रात जब परिजनों ने दोनों को बंद कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा, तो आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए दोनों की पिटाई की और रस्सियों से जकड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची आजमनगर पुलिस ने दोनों को भीड़ से मुक्त कराकर थाने ले गई। पकड़े जाने के बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए गांव में 6 घंटे तक पंचायत चली। इसमें महिला के मायके, ससुराल और लड़के के पक्ष के लोग जुटे। इसी बीच दिल्ली में रह रहे महिला के पति को फोन लगाया गया। बताया जा रहा है कि पति ने मोबाइल पर ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इस टेलीफोनिक तलाक के बाद गांव में तनाव और बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम में बयानों का विरोधाभास भी सामने आया। आरोपी शिक्षक इजहार आलम ने खुद को बचाने के लिए दलील दी कि महिला रिश्ते में उसकी दूर की साली लगती है और उसका आना-जाना केवल दिन में होता था। वहीं, महिला ने शिक्षक के दावों की पोल खोलते हुए खुलेआम स्वीकार किया कि वे दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में हैं। फिलहाल पुलिस शिक्षक की भूमिका और ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने के मामले की गहन जांच कर रही है।
मामला रफा-दफा करने के लिए 6 घंटे चली पंचायत,फोन पर तलाक
महिला बोली-हमारी रिलेश्नशिप छह माह से, शिक्षक ने कहा-यह मेरी साली
