पचपेड़ी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवती ने फांसी लगाकर दी जान आत्मा हत्या क्यों और कैसे क्या हो सकते हैं मजबूरी

पचपेड़ी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवती ने फांसी लगाकर दी जान

आत्मा हत्या क्यों और कैसे
क्या हो सकते हैं मजबूरी

 

बिलासपुर – पचपेड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहर्सी सोन में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव की 21 वर्षीय युवती संजना साहू, पिता कन्हैया लाल साहू, ने अपने ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब रात 9:30 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों ने जब युवती को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।”

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!