रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय किसान की मौत, दो बाइक सवार भी गंभीर रूप से घातेजयल
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के मोमलखा गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक की पहचान वकील मंडल, 70 वर्ष, पिता स्वर्गीय चुन्नी मंडल, निवासी मोमलखा, थाना सबौर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार, वकील मंडल अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही एक दोपहिया मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वकील मंडल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े हादसे के समय आसपास गांव के कुछ लोग मौजूद थे स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना उनके परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वकील मंडल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं दोनों का इलाज भागलपुर के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वकील मंडल खेती-किसानी का काम करते थे और इसी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है
पुलिस दुर्घटना के कारणों और मोटरसाइकिल की रफ्तार सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क पर यातायात नियमों के पालन की मांग की है
बाइट — दीपेश मंडल परिजन
