डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944940
अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को डीएम आलंकृता पांडेय ने दिखाई हरी झंडी
भागलपुर स्थानीय समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है भागलपुर की जिलाधिकारी आलंकृता पांडेय ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास के 30 गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इसके लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां तय कार्यक्रम के अनुसार मोबाइल हेल्थ यूनिट पहुंचकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाना है मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से स्थानीय समुदायों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा स्वास्थ्य जांच के अलावा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा भी देने की व्यवस्था ।की गई है अडानी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के साथ-साथ समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
