माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान दिवस मनाया गया मध्य विद्यालय जगदीशपुर में
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
किशोरियों एवं समुदायों में महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं वर्जनाओं को दूर करने हेतु प्रत्येक वर्ष 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है जिसके तहत चल रहे छह दिवस जागरूकता अभियान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में चुप्पी तोड़ो , खुल कर बोलो कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में स्वच्छता एवं सुरक्षित माहवारी प्रबंधन पर परिचर्चा के साथ पोस्टर निर्माण, निबंध, चित्रांकन एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया । इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , नोडल शिक्षिका वीणा कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी , कर्मी वृंदा ,रिंकू, सुशीला , खुशबू ने किशोरियों अपने अपने विचारों से जागरूक किए तथा बच्चियां के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक जागरुकता अभियान संचालित किए।
