नाथनगर सिल्क सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा ट्रेड लाइसेंस हेतु नगर निगम के सहयोग से दूसरे दिन का शिविर बहुत ही शानदार रहा।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर।आज बुधवार को नाथनगर सिल्क सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा ट्रेड लाइसेंस हेतु नगर निगम के सहयोग से दूसरे दिन का शिविर बहुत ही शानदार रहा। नाथनगर क्षेत्र के लगभग 200 से ज्यादा व्यवसाईयों ने शिविर में आकर संपर्क किया। 55 व्यवसाईयों का लाइसेंस के लिए ऑनलाइन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रेड लाइसेंस का यह शिविर संस्था द्वारा लगाया गया था। परंतु कल बकरीद को देखते हुए अभी अगले सूचना तक स्थगित किया जाएगा। व्यवसाईयों के रुझान को देखते हुए दोबारा जल्द ही शिविर लगाया जाएगा। और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारियों को सूचना दे दी जाएगी। नाथनगर चैंबर लगातार व्यवसाईयों के हित में काम करता रहा है और करता रहेगा। शिविर में आज नाथनगर के चेंबर से महासचिव मनीष कुमार झा उपाध्यक्ष बालकृष्ण मोयल एवं कार्यक्रम संयोजक रवि बाजोरिया, सदस्य पंकज अग्रवाल मैं सक्रियता निभाते हुए इस शिविर को सफल बनाया। महापौर महोदय का भी बहुत-बहुत धन्यवाद और उनके सहयोगी श्री दीपक शर्मा को भी बहुत-बहुत चेंबर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। जिन्होंने चेंबर के अध्यक्ष द्वारा रिक्वेस्ट करने पर नाथनगर के व्यवसाईयों के लिए शिविर नाथनगर में संपन्न कराया।
