भागलपुर के सुल्तानगंज देवघर रेल ओभर ब्रिज पर बड़ी वाहनों पर रोक की तैयारी शुरू
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
अभीभागलपुर में विक्रमशिला पुल की समस्या ठीक भी नहीं हुई कि भागलपुर जिला के सुल्तानगंज में सुल्तानगंज पुल की समस्या आने लगी।
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज देवघर मार्ग स्थित रेलवे ओभर ब्रिज जर्जर होने पर आरसीडी पथ निर्माण प्रमंडलीय भागलपुर के द्वारा बड़ी वाहनों के रोक – थाम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
आरसीडी पथ निर्माण प्रमंडलीय भागलपुर के जेई सोएब अंसारी ने बताया कि, सुल्तानगंज देवघर मार्ग स्थीत रेलवे ओभर ब्रिज जर्जर होने पर बड़ी वाहनों के रोक थाम के लिए तैयारी की जा रही है।
चार से पांच दिन के अन्दर बैरियर लगाकर बड़ी वाहनों को रोक दिया जाएगा। जबतक रेल ओभर ब्रिज का मरम्मत नहीं हो जाता तब तक बड़ी वाहन नहीं चलेगी।
मौके पर विभाग के टीम व कर्मी मौजूद थें।
आपको बताते चले कि, बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं या फिर डैमेज हो रहे हैं । सरकार और प्रशासन यह कतई नहीं चाहती है कि कोई बड़ी घटना हो। इसी के तहत सुल्तानगंज में
इसकी तैयारी की जा रही है।
बात यंही नहीं खत्म हो जाती। इन तैयारीयों से सरकार और प्रशासन अपनी ड्यूटी पूरा कर लेती है , बल्कि सरकार और प्रशासन को यह देखना होगा कि आए दिन जिस तरह से पुल ना गिरे और ना ही डैमेज हो। इसे लेकर के सरकार और प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।
अगर ऐसा नहीं होता तो इससे आम लोग काफी परेशान होंगे।
देखने वाली बात यह होगी कि, डबल इंजन की सरकार में बिहार में गिरते और डैमेज होते पुल पर सरकार कब तक नियंत्रण कर पाती है। यह सब देखने वाली बात होगी …
