वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के द्वारा थाना अध्यक्ष जोगसर श्री मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
श्री मंटू कुमार पर आरोप था कि वे गंभीर कांडों में अपेक्षित रूप से प्रभार नहीं ले रहे थे तथा मामलों के अनुसंधान की समुचित निगरानी भी नहीं कर रहे थे। इसके अतिरिक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए कई दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने एवं कुछ गंभीर कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने की बात भी सामने आई है।
नगर पुलिस अधीक्षक , भागलपुर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष जोगसर श्री मंटू कुमार को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।
