ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मे

ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मे

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों के समग्र विकास हेतु अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसका थीम “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण – खुश बच्चा, स्वस्थ समाज की नींव है ” था । जिसमें बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करना था । जिसके तहत मध्य विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में यह संगोष्ठी आयोजित किया गया । इसमें अभिभावकों के साथ सकारात्मक संवाद, बच्चों की भावनात्मक समस्याओं की पहचान, तनावमुक्त शिक्षा वातावरण तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों को शामिल किया गया । जिससे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा तो उनका शैक्षिक प्रदर्शन एवं सामाजिक व्यवहार भी बेहतर होगा। संगोष्ठी में वर्ग शिक्षक द्वारा संबंधित वर्ग के बच्चों को दिए गए ग्रीष्मकालीन अवकाश के गृह कार्य से अभिभावक को अवगत कराया गया । इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून , वीवी नाहिदा , प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा , प्रीति कुमारी , शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!