राबड़ी देवी का बयान अहंकार और संविधान विरोधी: ओमप्रकाश

राबड़ी देवी का बयान अहंकार और संविधान विरोधी: ओमप्रकाश

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के द्वारा पटना स्थित सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) खाली करने से इनकार करने और फोर्स बुलाकर खाली करवाने की चुनौती पर शनिवार को भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अहंकार और संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। सरकारी संपत्ति किसी की नीजि जागीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और लालू परिवार की मानसिकता हमेशा से सता का दुरुपयोग एवं सरकारी संपत्तियों पर कब्जा जमाने की रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकार के द्वारा निर्धारित समय का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!