सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी नंदलाल साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नंदलाल साह पेशे से ट्रक चालक थे और 29 मई को गिट्टी लोड कर ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सराय किला पेट्रोल पंप के पास उन्होंने अपना ट्रक खड़ा किया था और ट्रक में बैठे हुए थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में नंदलाल साह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई नंदलाल साह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है
बाइट — जनार्दन प्रसाद साह परिजन
