आरपीएफ द्वारा महिला यात्री की बचाई जान
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर रेलवे स्टेशन देर रात प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गश्त के दौरान RPF के SI/संतोष कुमार ने ट्रेन संख्या 13072 डाउन (JMP–HWH Express) से चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास कर रही एक महिला को असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म एवं ट्रैक के बीच गिरते हुए देखा। SI/संतोष कुमार ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल महिला को सुरक्षित खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई तथा एक गंभीर दुर्घटना टल गई।
महिला की पहचान शिद्रा वेगम (उम्र 25 वर्ष), निवासी– कैथा टिकर, बाराहाट, बांका के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को विदा करने स्टेशन आई थी। सुरक्षित बचाए जाने पर महिला एवं उसके परिजनों ने RPF का आभार व्यक्त किया।
