केवटाडीह टांगर में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों को मिले गणवेश-पाठ्यपुस्तक सरपंच भोला राम साहू ने कहा – शिक्षा से ही होगा गांव का विकास

केवटाडीह टांगर में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों को मिले गणवेश-पाठ्यपुस्तक
सरपंच भोला राम साहू ने कहा – शिक्षा से ही होगा गांव का विकास

केवटाडीह टांगर | स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटाडीह टांगर में आयोजित हुआ।

इसमें शिक्षा सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कक्षा पहली, छठवीं और आठवी के हुनरमंद बच्चों को तिलक वंदन, फूल माला व खीर पुड़ी खिलाकर निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और पठन सामग्री प्रदान की गई।

*सरपंच भोला राम साहू ने किया संबोधित*
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच *भोला राम साहू* ने बच्चों को नियमित पढ़ाई कर लक्ष्य तय करने और कल का भविष्य बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे गांव, समाज और देश का विकास संभव है। सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, किताबें और भोजन दे रही है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

सरपंच साहू ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने पालकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।

कार्यक्रम में सरपंच, भोला राम साहू उपसरपंच सोनाराम कश्यप पंच सुशील बंजारे,शिक्षक – शिक्षिका जगरानी खुजूर कृष्ण कुमार साहू कुंज राम दिवान, विक्रम राय, काशीराम मांझी,पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। मध्यान्ह भोजन पर खीर पुड़ी बच्चे ,सरपंच पालक सभी ने खीर पुड़ी शिक्षकों के द्वारा आमंत्रण तहत सभी ने खाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!