अवैध गैस गोदाम का होना था मापी, रातोंरात गोदाम को ध्वस्त कर वहां से सिलेंडर हटाया
*नाथनगर सीओ द्वारा मापी के विरुद्ध 3 जुलाई को होनी थी दूबारा मापी*
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर मधुसुदनपुर इलाके के कंझिया स्थित अजय इंडेन गैस एजेंसी का जिस खाता -खेसरा की जमीन पर गोदाम पास हुआ और गैस कंपनी से पेसो लाइसेंस मिला उस जमीन पर गोदाम नही बना।इसका खुलासा जमीन मालिक शिवम कुमार भारती के शिकायत से हुआ। शिवम भारती ने बताया कि एजेंसी संचालक सोनी कुमारी को उन्होंने साल 2012 में खाता -64,खेसरा -39 ,रकवा -9000 वर्गफीट ,मौजा महमदपुर कि जमीन लीज पर दिया था जिसपर गैस गोदाम पास हुआ और कंपनी से पेसो लाइसेंस भी पास हो गया। पर सोनी कुमारी ने उसपर गोदाम न खोलकर धर्मेंद्र कुमार सिंह से लीज पर लिए जमीन खाता -66,खेसरा-9 मौजा -बहबलपुर पर गोदाम बना लिया। शिवम के मुताबिक उन्होंने जो जमीन लीज पर दिया था उस जमीन पर बगीचा लगा हुआ है।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने इंडेन कंपनी से किया था।कंपनी के आग्रह पर नाथनगर सीओ ने मापी कराई ।अंचल अमीन ने सीओ को गलत मापी रिपोर्ट दिया और उस आधार पर सीओ ने भी वो गलत मापी रिपोर्ट गैस कंपनी के अधिकारी को दे दिया।सीओ ने लिखा कि जिस जमीन पर गोदाम पास हुआ है उसमें एजेंसी संचालक का दखल कब्जा है तथा उसपर गैस गोदाम निर्मित है। जब इस बात की शिकायत लेकर शिवम भारती डीएम,एडीएम व एसडीओ के पास गये तो अनुमंडल कार्यालय से जांच को लेकर मजिस्ट्रेट की बहाली हुई।मजिस्ट्रेट ने जांच में पाया कि जिस जमीन पर गोदाम पास हुआ है तथा पेसो लाइसेंस मिला है वहां बाग बगीचा लगा है।सीओ के मापी के खिलाफ 3 जुलाई को जगदीशपुर व गोराडीह के अमीन को मापी के लिए नियुक्ति किया।जब इस बात कि भनक अजय इंडेन के संचालक व पार्टनर अजय भारती को लगा तो बीते गुरुवार की रात उक्त जमीन पर बने गोदाम को ध्वस्त कर दिया गया और सारा सिलेंडर हाल में नये पास हुए गोदाम भतौड़िया में सिफ्ट करा दिया गया। शिवम भारती ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने मधुसुदनपुर थानेदार को किया।बावजूद गोदाम तोड दिया गया।उन्होंने सीओ व अमीन कि शिकायत डीएम से भी किया है नाथनगर अंचल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि उक्त जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए थानेदार को निर्देश दिया गया। गोदाम कैसे ध्वस्त हुआ इसकी जानकारी नहीं है।मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष, संजय कुमार मंडल ने बताया कि मैने सीओ को इसकी जानकारी दी थी,पुलिस ने वहां पर जाकर काम भी रोका था। पुलिस के हटने के बाद उन लोगों ने गोदाम को ध्वस्त किया होगा।
