किशनगंज जिला प्रखंड टेढ़ागाछ धबैली करबुला मुहर्रम मेले में उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्व
किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में आयोजित मुहर्रम मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो
वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए चिकित्सा टीम और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन और स्थानीय समिति की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व मनाया।
