पुरैनी पंचायत के कर्बला मैदान में मोहर्रम मेले का उद्घाटन, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

पुरैनी पंचायत के कर्बला मैदान में मोहर्रम मेले का उद्घाटन, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी पंचायत स्थित कर्बला मैदान में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित मेले का उद्घाटन नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन उर्फ जिया भाई ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर जिला परिषद दक्षिणी क्षेत्र संख्या-17 से भावी प्रत्याशी फरहान उर्फ छोटू ने जेड हसन उर्फ जिया भाई को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मेले से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित मेले में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। वहीं, थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरे मेले के दौरान मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद लिया। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!