कटिहार:आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सोम जी दामोर कटिहार पहुंचे: रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर

कटिहार:आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सोम जी दामोर कटिहार पहुंचे: रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम जी भाई दामोर शनिवार को कटिहार पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला इकाई के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम जी भाई दामोर ने कहा कि परिषद पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में वे विभिन्न राज्यों और जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
उन्होंने घोषणा की कि कटिहार में जल्द ही परिषद की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के अधिकार, विकास और विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। दामोर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला इकाई के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
परिषद के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश उरांव, संतोष उरांव और रवि कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि कटिहार में प्रस्तावित कार्यक्रम में स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं हितों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुग्रीप उरांव, युवा अध्यक्ष गणेश्वर सोरेन, मनोज मुर्मू सहित परिषद के कई पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!