किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 

किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस मामले की जानकारी एसडीपीओ खुसरू सिराज ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

प्रेस वार्ता में सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!