ग्राम पंचायत विद्याडीह में किसानों को बांटे गए उन्नत धान के बीज, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का मिला लाभ
मस्तुरी ब्लाक – विद्याडीह ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत विद्याडीह में NFSCN योजना (नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन) के अंतर्गत क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ वितरण
बीज वितरण कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सरपंच संतोष पाटले ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपने हाथों से किसानों को धान के बीज उपलब्ध कराए। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा हर पात्र किसान तक उन्नत बीज और खाद पहुंचाना है, ताकि इस खरीफ सीजन में बेहतर पैदावार हो सके।
सहकारी समिति और कृषि विभाग का सराहनीय प्रयास
सेवा सहकारी समिति विद्याडीह के अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ ग्रामीण जनता और किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
वहीं, कृषि विभाग की ओर से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल जी ने उपस्थित किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए। उन्होंने बीज उपचार (Seed Treatment) और बुआई की सही वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी ताकि फसल को बीमारियों से बचाया जा सके।
कृषक मित्रों और ग्रामीणों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर पंचायत के कृषक मित्र, स्थानीय पंचगण और भारी संख्या में ग्रामीण व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। बीज पाकर किसानों के चेहरों पर खुशी देखी
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
